Translate

विचारात्मक लेख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विचारात्मक लेख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 मार्च 2026

का की बातें

1 -
क्या आप जानते हैं ?
इंसान के दिमाग में हर सेकंड 
लगभग 1 लाख केमिकल 
रिएक्शन होते हैं ।
यानी इंसानी दिमाग दुनिया का 
सबसे तेज़ “ कंप्यूटर ” है !
         
2 -
आप ने कभी यह सोचा है…
अगर मोबाइल फोन 1 दिन बंद हो जाए 
तो लोग बेचैन हो जाते हैं ,
लेकिन अपनों से बात किए बिना 
महीनों निकाल देते हैं ।
                   
3 -
शहद एक ऐसी चीज़ है जो 
हजारों साल तक खराब नहीं होती ।
मिस्र के पिरामिड में मिली शहद 
आज भी खाने के लायक पाया गया ! 
               
4 -
पैसा कमाना मुश्किल नहीं है ,
लेकिन इज्जत और विश्वास 
कमाना बहुत मुश्किल है ।
      
5 -
हमारी धरती पर जितने पेड़ हैं ,
इनकी संख्या आसमान के तारों 
से भी ज्यादा मानी जाती है ! 
          
6 -
समय दिखाई नहीं देता है ,
लेकिन बहुत कुछ दिखा कर 
चला जाता है ।
     
7 -
रिश्ते पैसों से हमेशा नहीं चलते ,
लेकिन विश्वास , सम्मान और 
अपनत्व से रिश्ते हमेशा चलते हैं ।
            
8 -
हैरान कर दने वाली बात है ।
ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं । 
और उसका खून नीला होता है !
            
9 -
कभी घमंड मत करना…
समय सबका आता है ।

10 -
हमने जो खोया है ।
उसमें सबसे कीमती चीज समय है ।
समय दिखाई नहीं देता है 
लेकिन बहुत कुछ दिखा कर 
चला जाता है ।

11 -
जिंदगी में कौई भी पन्ना ऐसा नहीं मिला 
जो बिना स्वार्थ का हो , वफादारी का हो ,
मैं समझता हूं कि किताब बंद कर देना ही 
बेहतर होगा ।

12 -
किसी की कही हुई बात 
अगर दिमाग में फिट न बैठे ,
और सिर के ऊपर से गुजर जाए ।
तो इसमें ज्यादा अपना दिमाग 
पीसने की ज़रूरत नहीं है ।

13 -
प्रजा कभी खुश नहीं होती ,
प्रजा तब खुश होती है ।
जब उसे राजा बना दिया जाए ।
          

              
                      
       


सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

जिंदगी में अनुभव करने वाली बातें


खामोशी में भी ताक़त होती है,
बस उसे समझने वाला चाहिए।
       #जावेद #गोरखपुरी ✍️ 

कई बार हार जाने से हार नहीं होती है ,
कुछ हार किसी को ख़ुशी देने के लिए 
भी होती है , और कुछ हार खुद को 
सीखने के लिए होती है ।
                        जावेद गोरखपुरी✍️ 

हालात जैसे भी हों , अपनी 
उम्मीद ज़िंदा रहनी चाहिए।

सच्चाई भले देर से ही सही,
लेकिन सामने ज़रूर आती है।
             जावेद गोरखपुरी✍️


हमेशा मजबूत वही होता है ।
जो हालात से सीख लेता है ।

वक्त हमेशा एक जैसा नहीं होता है ।
बस भरोसा बनाए रखना पड़ता है ।
                   जावेद गोरखपुरी✍️ 

जो लोग खुद पर यक़ीन रखते हैं ,
वही लोग एक दिन आगे बढ़ते हैं ।
              
हर दिन एक नया मौका लेकर आता है,
बस परखने की नज़र होनी चाहिए।
                      जावेद गोरखपुरी ✍️ आप मेरे ब्लॉग पर आ कर कैसा महसूस करते हैं हमें कमेंट में जरुर बताएं , अगर मेरे लेख और विचार आप को अच्छे लगते हों तो मुझे सब्सक्राइब जरुर कर लीजिएगा , इससे आपको यह फायदा होगा कि जब भी मैं कोई आर्टिकल डालुंगा तो आप के पास नोटिफिकेशन जाएगा जिससे आप सीधे ब्लाग पर पहुंच सकते हैं ।


गुरुवार, 29 जनवरी 2026

मेरा विचार

1 - जो साथ रहकर भी साथ न दे ,
     उससे दूर रहना ही बेहतर है ।

    हर किसी को खोने के बाद समझ आया ,
    कि सबसे ज़रूरी था खुद को संभालना ।
                   
 
2 - हमने जिस वक्त को दिल से चाहा ,
      मगर वो वक्त अभी तक नहीं आया ।

      दिल ने कहा थोड़ा और सब्र तो रख ,
      दिमाग ने कहा अब बहुत हो गया ।
                      
3 - हमने किसी को छोड़ना नहीं सीखा था ,
      इस लिए हम तो बार - बार टूटते रहे ।

      अब समझा कि कुछ रिश्ते किताबों 
       जैसे होते हैं, जो सिर्फ पढ़े जाते हैं… 
       उन्हें कभी समझे नहीं जाते ।
                   
4 - हम शिकायत भी किससे करने जाएं ,
      जब सारी वजह अपने ही लोगों के थे ।
       हम थक गए समझाते- संभालते ,
       अब तो बस खामोशी ही पसंद है ।
                
5 - कभी जो हमारी दुनिया थे ,
      आज बस यादों का हिस्सा हैं ।
      वक्त ने छीन लिया बहुत कुछ ,
      पर खुद से मिलना सिखा दिया ।
                    जावेद गोरखपुरी✍️ 
         

बुधवार, 24 दिसंबर 2025

हर किसी से उम्मीदें जुड़ी होतीं हैं

बेसहारा अपने पराए ईश्वर सज्जन 
ज़िंदगी में वक्त कब कैसा आ जाय ,
यह कभी कोई नहीं जान पाता है ।
कभी अपनों से सहारा मिलता है ।
कभी ग़ैरों से भी सहारा मिलता है ।।
कभी , कभी जिंदगी को अकेले भी 
काटना पड़ जाता है ।

उस समय जब न अपनों का सहारा 
होता है , और न तो गैरों का सहारा 
होता है । वह वक्त जिस में न तो जी 
पाना आसान होता है और न तो मर
पाना आसान होता है ।

उसमें भी उम्मीदें जुड़ी होतीं हैं ।
हर किसी से ............।
और आंखें चुपचाप टकटकी बांधे ,
रास्ता निहारतीं रहतीं हैं ।
अपनी जरुरतों को पूरा करने वाले 
व्यक्ति का , वह कोई भी हो सकता है ।
अपने भी , पराए भी , ईश्वर के द्वारा 
भेजा गया कोई सज्जन भी........... ।
                      " जावेद गोरखपुरी "

रविवार, 7 दिसंबर 2025

मन को शांत रखने के पांच आसान तरीके

🧘‍♀️ मन को शांत रखने के पाँच आसान तरीके 🌿

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में, मन को शांत रखना किसी कला से कम नहीं है । यदि आपका 
मन शांत है , तो आप हर चुनौती का सामना 
आसानी से कर सकते हैं । यहाँ पाँच सरल तरीके 
दिए गए हैं जो आपके मन को शांति और स्थिरता प्रदान करेंगे : -

1. गहरी श्वास लें (Deep Breathing)
जब भी आप तनाव महसूस करें, तो बस 
रुक जाएँ । धीरे - धीरे नाक से गहरी साँस 
अंदर लें , और पेट तक महसूस करें । फिर , 
धीरे - धीरे मुँह से साँस बाहर निकालें । 
यह प्रक्रिया 5 बार दोहराएँ । गहरी श्वास आप
के तंत्रिका तंत्र को तुरंत शांत करती है और 
मस्तिष्क को ऑक्सीजन पहुँचाती है ।

2. प्रकृति के साथ समय बिताएँ 🌳
प्रकृति में एक अद्भुत उपचार शक्ति होती है । 
रोज़ाना 15 - 20 मिनट किसी पार्क में , 
बगीचे में , या यहाँ तक कि अपने घर के पौधों 
के पास बिताएँ । हरियाली देखना , चिड़ियों की आवाज़ सुनना , और ताज़ी हवा महसूस करना मानसिक बोझ को हल्का करता है ।

3. डिजिटल डिटॉक्स करें 📱
सोशल मीडिया और लगातार नोटिफ़िकेशन 
हमारे मन को बेचैन करते हैं । सोने से एक 
घंटा पहले और जागने के एक घंटा बाद अपने 
फ़ोन को दूर रखें । इसकी जगह कोई किताब 
पढ़ें या संगीत सुनें । यह एक छोटा सा 
"डिजिटल ब्रेक" 
आपके मन को आराम देता है ।

4. माइंडफुलनेस का अभ्यास 🍽️
माइंडफुलनेस का मतलब है , वर्तमान के 
क्षणों में जीना । यह अभ्यास किसी भी काम 
को करते हुए किया जा सकता है । उदाहरण 
के लिए , जब आप खाना खा रहे हों , तो सिर्फ 
खाने पर ध्यान दें—उसका स्वाद , खुशबू और 
बनावट को महसूस करें । जब आप टहल रहे 
हों , तो अपने पैरों के ज़मीन पर पड़ने की अनुभूति पर ध्यान दें । यह आपके मन को 
अतीत की चिंता या भविष्य की फिक्र से 
बचाता है ।

5. आभार व्यक्त करें 🙏
रोज़ाना रात को सोने से पहले , तीन ऐसी चीज़ों 
को याद करें जिनके लिए आप आभारी हैं । यह 
कुछ भी हो सकता है—आप का अच्छा स्वस्थ 
शरीर , एक अच्छा दोस्त , या ईश्वर की महान 
क्रिपा जिससे आज आप जिवित है । आभार 
व्यक्त करने से सकारात्मक भावनाएँ बढ़ती हैं ,
और मन में शांति का भाव आता है ।
ये छोटे - छोटे बदलाव आपके जीवन में गहरा 
और शांत प्रभाव डाल सकते हैं ।
                                 " जावेद गोरखपुरी "

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

हर दिन एक कैनवास होता है

🌟 इंद्रधनुषी सुबह का जादू 🌈

हर दिन एक नया कैनवास होता है , लेकिन कुछ सुबहें ऐसी होती हैं , जो मन को छू लेती हैं । 
क्या आपने कभी उस पल पर ध्यान दिया है 
जब सूरज की पहली किरणें ओस की बूँदों को 
छूती हैं ? 
वह दृश्य किसी हीरे के हार से कम नहीं लगता । 
शांत वातावरण में चिड़ियों का चहचहाना , एक 
मधुर संगीत की तरह लगता है । 
यह शोर नहीं , बल्कि प्रकृति का मीठा गायन है ,
जो हमें याद दिलाता है कि जीवन कितना सुंदर 
और सरल हो सकता है ।

अपने भागदौड़ भरे जीवन में , बस एक पल के 
लिए रुकिए । अपनी खिड़की से बाहर देखिए , 
या बालकनी में खड़े हो जाइए । उस ताज़ी हवा 
को महसूस कीजिए , और आस - पास के रंगों 
को देखिए । यही वह जादुई पल है—जहां समय 
थम सा जाता है , और मन पूरी तरह से शांत हो 
जाता है । यह पल हमें सिखाता है कि खुशियाँ 
किसी बड़ी चीज़ में नहीं , बल्कि इन छोटे , और मनमोहक क्षणों में छुपी हुई हैं ।
तो, अगली बार जब आप सुबह उठें , तब इस इंद्रधनुषी जादू को महसूस करना न भूलें । 
इसे अपनी आत्मा में भर लें और अपने दिन को 
उसी उत्साह से जिएँ ।
                                  " जावेद गोरखपुरी "


शनिवार, 29 नवंबर 2025

जीवन का सबसे बड़ा रहस्य

🧘‍♀️ जीवन का सबसे बड़ा रहस्य : -
वर्तमान क्षण ⏳
हमारा मन अक्सर दो जगहों पर भटकता 
रहता है : या तो अतीत की यादों में खोया 
रहता है , या फिर भविष्य की चिंताओं में 
उलझा रहता है । इस भागदौड़ में , हम 
सबसे कीमती चीज़ को नज़रअंदाज़ कर 
देते हैं , जो हमारे पास है : 
वर्तमान क्षण ( Present Moment ) ।
यही सभी के जीवन का सबसे बड़ा रहस्य है ।

🔑 वर्तमान ही सबसे बड़ी शक्ति है ।

न तो आप बीते हुए पल को बदल सकते हैं , 
और न ही आने वाले पल को पूरी तरह खुद 
से नियंत्रित कर सकते हैं । आपके पास 
केवल यही पल है — जिसमें आप साँस 
ले रहे हैं , और अपने आप को महसूस 
कर रहे हैं , इसी पल में अपना सभी काम 
भी कर रहे हैं ।
जब आप पूरी तरह से ' अभी ' में जीना शुरु 
कर देते हैं , तो तीन अद्भुत चीज़ें होती हैं :

1 - चिंताएँ खत्म होने लगतीं हैं : -

भविष्य की चिंताएँ वर्तमान की हकीकत से 
बड़ी हो जाती हैं । जब आप 'अभी' पर ध्यान 
केंद्रित करते हैं , तो चिंता के लिए जगह ही 
नहीं बचती है ।

2 - खुशी और कृतज्ञता : -

छोटी - छोटी चीज़ों की सुंदरता तभी दिखाई 
देती है जब आप का मन शांत होता है । 
एक कप चाय का स्वाद , या बच्चों की हँसी—
ये सब तभी मन मोहते हैं जब आप 
पूरी तरह से जागरुक होते हैं ।

3 - बेहतर काम : -

आपका ध्यान (Focus) और ऊर्जा (Energy) 
पूरी तरह से आपके सामने मौजूद कार्य पर जब 
लगी रहती है , इस से कार्य की गुणवत्ता बहुत 
अधिक बढ़ जाती है ।

🛠️ इसे कैसे जिएँ ?

यह कोई बहुत बड़ा दार्शनिक विचार नहीं है , 
बल्कि यह सिर्फ एक अभ्यास है ।

* सचेत होकर साँस लें : -
दिन में कई बार , 10 सेकंड के लिए 
अपनी साँस पर ध्यान दें । यह आपको 
तुरंत ' अभी ' में ले आएगा ।

* एक समय में सिर्फ एक ही काम करें : -
 जब आप कोई काम कर रहे हों, तो 
केवल वही करें । मल्टीटास्किंग से बचें ।

* सवाल पूछें : -
जब भी मन भटकने लगे , तो खुद से पूछें , 
" इस पल में क्या हो रहा है ? "
याद रखें, जीवन भविष्य की तैयारी नहीं है , 
बल्कि वर्तमान क्षणों का अनुभव है । 
इसे पूरी जागरुकता और खुशी से जिएँ ।
                                " जावेद गोरखपुरी "


शुक्रवार, 28 नवंबर 2025

क्या हम सचमुच में जी रहे हैं ?

🤔 क्या हम सचमुच में जी रहे हैं ?
हम सब ज़िंदगी में भाग रहे हैं , बेहतर नौकरी , 
ज़्यादा पैसा , बड़ी चीज़ें और अपने सपनों को 
हासिल करने के चक्कर में , लेकिन 
इस भाग - दौड़ में , हम रुकना कब भूल गए 
यह सोचने का समय ही नहीं मिला ?

ज़रा सोचिए : -

हम कल की चिंता में इतने डूबे रहते हैं ,
कि आज को पूरी तरह जी नहीं पाते हैं ।
हम दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश में 
अपनी असली खुशी को अनदेखा कर देते हैं ।
हम मोबाइल स्क्रीन पर इतनी ज़िंदगियाँ देखते हैं 
कि अपनी ख़ुद की ज़िंदगी जीना भूल जाते हैं ।
क्या हमने अपनी ज़िंदगी का रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथों में सौंप दिया है ?

अभी , एक पल के लिए रुकिए । 
फ़ोन नीचे रखिए । बाहर देखिए । 
अपनी साँसों को महसूस कीजिए ।
जीना सिर्फ़ साँस लेना ही नहीं है , 
बल्कि उस पल को महसूस करना है ,
जो अभी ' आप के ' पास है ।
क्या आप सिर्फ़ मौजूद हैं , या जी रहे हैं ?

सवाल : -

आप अपनी ज़िंदगी के सबसे छोटे , लेकिन 
सबसे ख़ुशी भरे पल को कैसे परिभाषित करेंगे ?
#सोचविचार #जीवन #प्रेरणा #आज का पल #ज़िंदगी
                                   " जावेद गोरखपुरी "

बुधवार, 26 नवंबर 2025

अपने भीतर के अदृश्य शक्ति को पहचानें

✍️ अपने भीतर के अदृश्य 
      शक्ति को पहचानें : -

आप जितना ख़ुद के बारे में सोचते हैं , 
उससे बहुत अधिक आप मजबूत हैं ।
जीवन हमें अक्सर ऐसी चुनौतियों के 
सामने ला कर खड़ा कर देता है जहाँ 
हम खुद को कमज़ोर महसूस करने लगते हैं । 
चाहे वह कोई बड़ा लक्ष्य हो , व्यक्तिगत निराशा 
हो , या रोज़मर्रा का तनाव , हम तुरंत अपनी 
सीमाओं का आकलन कर लेते हैं । 
हम यह सोचने लगते हैं , कि 
" यह मेरे बस का नहीं है । "
लेकिन यही वह क्षण होता है जब हमें अपनी 
अदृश्य शक्ति का एहसास करना चाहिए ।

🌟 शक्ति जो दिखाई नहीं देती : -

आपकी असली शक्ति आपका जिस्म, आप की मांसपेशियों या आपके बैंक बैलेंस में नहीं है । 
यह वहाँ है जहाँ कोई नहीं देख सकता :

लचीलापन ( Resilience ) : -

आप कितनी बार गिरे और 
कितनी बार वापस उठे ? 
हर बार उठना आपकी एक अदृश्य जीत है । 
यह लचीलापन आपको आगे बढ़ने की 
अनुमति देता है।

सीखने की क्षमता (Capacity to Learn ) : -

हर गलती आपको एक 
अनमोल सबक सिखाती है । 
हर नई जानकारी आपके भविष्य 
के फैसलों को बेहतर बनाती है । 
यह आपकी आंतरिक वृद्धि है ।

दृढ़ संकल्प ( Inner Drive ) : -

वह छोटी सी आवाज़ जो आपको 
हार मानने के बाद भी 
' एक बार और कोशिश करने ' 
के लिए प्रेरित करती है —
यही आपका सबसे बड़ा हथियार है ।
जब भी आप किसी मुश्किल में फँसें , 
तो अपने अतीत को याद करें । 
आप पहले भी मुश्किलों से गुज़रे हैं 
और उन्हें पार किया है । आप आज 
भी यहाँ पर मजबूती से टिके हुए हैं । 
इसका मतलब है कि आप उन 
बाधाओं से ज़्यादा मज़बूत थे ।

💡 निष्कर्ष : -

अपनी क्षमताओं पर संदेह करना 
हर किसी के लिए स्वाभाविक है , 
लेकिन उन्हें कभी भी अपनी सीमा 
मत बनने दें । 
अपने भीतर के उस योद्धा पर भरोसा रखें 
जिसने आपको आज तक यहाँ पहुँचाया है ।
आप जितना सोचते हैं , उससे कहीं ज़्यादा ज्ञान , साहस और ताकत आपके अंदर भरी हुई है । 
बस उसे पहचानिए , उस पर भरोसा कीजिए , 
और अपने काम के लक्ष्य पर लग जाइए !
                                   " जावेद गोरखपुरी "

शुक्रवार, 21 नवंबर 2025

दोस्ती..... friendship.

दोस्ती.... friendship.
दोस्ती.यह सिर्फ़ दिल का रिश्ता ही नहीं है , 
बल्कि यह एक दूसरा परिवार भी होता है ।
सच्चा दोस्त वो होता है जो आपकी 
खामोशी को भी समझ लेता है , 
जो आपकी कमज़ोरी में आपकी 
ताकत बन जाता है , और जो आपकी 
जीत में आपसे ज़्यादा खुश होता है ।

वो लम्हे जो हमने हँसते - रोते , 
गिरते - संभलते साथ गुज़ारे हैं , 
वो किसी खज़ाने से कम नहीं हैं । 
ज़िंदगी का सफ़र इन बेहतरीन 
इंसानों के बिना अधूरा है ।

अगर आपके पास ऐसे दोस्त हैं ,
जो आपके लिए खड़े रहते हैं , 
तो आप दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं ।
अपने दोस्तों को टैग करें और बताएं कि वे 
आपके लिए कितने मायने रखते हैं ! ❤️

निष्कर्ष : -

दोस्ती एक ऐसी छांव है , जो हर मौसम में 
साथ - साथ रहती है । 
                             " जावेद गोरखपुरी "


गुरुवार, 20 नवंबर 2025

लोगों की सोंच

🤔 लोगों की सोच: एक आईना
लोगों की सोच एक ऐसी चीज़ है ,
जो आपको या तो ऊपर उठा सकती है , 
या फिर नीचे गिरा सकती है । 
लेकिन सबसे ज़रूरी बात यह है कि , 
लोगों की सोच उनका अपना नज़रिया है , 
यह आपकी सच्चाई नहीं है ।
* जब आप अच्छा करते हैं : तब लोग कहेंगे , 
" अरे ! ये तो किस्मत की बात है । "
* जब आप कुछ नया करते हैं : तब लोग कहेंगे , 
" ये सब बेकार है , इससे कुछ नहीं होगा ।"
* जब आप रुक जाते हैं : तब लोग कहेंगे , 
" हमें पता था , ये इसके बस की बात नहीं ।"

याद रखिए : -

आप की खुद भी एक अपनी सोच है : 
आज आप जो कुछ भी हैं , 
वह आपके अपने विचारों का परिणाम है । 
दूसरों के विचारों को अपने ऊपर कभी भी 
हावी न होने दें ।
खुशियाँ आप के अंदर ही मौजूद हैं : 
अगर आप दुनिया को खुश करने की 
कोशिश करेंगे , तो आप खुद कभी खुश 
नहीं रह पाएंगे । शांति और खुशी बाहर नहीं , आपके अंदर में ही है ।

खुद के अंदर बदलाव लाइए : 
दुनिया को बदलने से पहले , 
अपनी खुद की सोच बदलिए । जब 
आपकी सोच बदलेगी , तब आपके लिए 
दुनिया का नज़रिया खुद-ब-खुद बदल जाएगा।
किसी की नकारात्मक सोच को 
अपना रास्ता बना कर तय न करें । 
अपने दिल की सुनिए ! ❤️

निष्कर्ष : -

लोगों का काम है कहना । आप क्या सोचते हैं , 
वही मायने रखता है ।
                               " जावेद गोरखपुरी "

बुधवार, 19 नवंबर 2025

ज़िंदगी में सबसे खूबसूरत चीज क्या है ?

ज़िंदगी में सबसे ख़ूबसूरत चीज़ क्या है ?
आप का बड़ा बैंक बैलेंस , 
आप की महंगी गाड़ियां और 
आप का शानदार घर । 
ये चीज़ें आपको खुशी दे सकती हैं , 
लेकिन यह खुशी अस्थायी होती है ।
इस दुनियां में अगर सबसे ख़ूबसूरत 
कोई चीज़ है , तो वह सिर्फ और सिर्फ 
इंसानियत का रिश्ता है ।

वो एक छोटा सा पल जब आप अपने 
या किसी अजनबी की मदद करते हैं ।
वो गहरी साँस जो आप अपने परिवार के साथ 
एक शांत शाम में सबके बीच लेते हैं ।
वो प्यारा सा अहसास जब आपका दोस्त 
सिर्फ़ इस लिए कॉल करता है क्यों कि उसे 
आप की याद आ रही थी ।

जो खुशी , देने में मिलतीं है , 
वो पाने में नहीं है ।
रिश्ते , दिखाने और गिनवाने 
के लिए नहीं होते हैं , 
रिश्ते , हर परिस्थितियों में 
निभाने के लिए होते हैं ।
अपनी ज़िंदगी को सरल बनाओ , 
मानवता को फैलाओ, और 
उन चीज़ों के लिए शुक्रगुज़ार रहो 
जो आपके पास ईश्वर ने दिया हैं । 

याद रखो , अमीर वो है 
जिसके रिश्ते गहरे हैं , 
न कि वो जिसके बटुए भरे हैं ।
आप के द्वारा दी गई एक छोटी सी मुस्कान 
किसी का दिन खूबसूरत बना सकती है । 😊
आपका दिल क्या कहता है ?
कमेंट में मुझे भी बताएं । 
अच्छा लगे तो शेयर भी करें , 
अगर आप का दिल करे तो फालो करें ।
                             " जावेद गोरखपुरी "


सोमवार, 17 नवंबर 2025

मौसमों का क्या है ?

चिलचिलाती धूप..….... ‌‌….. । 
और उमस भरी गर्मी ,
बहुत तकलीफ़ वाली होती है ।

सर्द हवाएं और हांड़ कपा देने वाली ठंडक ।
जब घरों से निकलना मुश्किल कर देतीं हैं ।
तो वही गर्मी याद आती है ।

हर मौसम का अपना एक अलग रंग होता है ।
जो इंसान और प्रकृति पर अपने होने और 
जाने का असर छोड़ते हैं ।

मौसमों का क्या है ?
ये अपने चक्र में आते जाते रहते हैं ।
लेकिन इंसान मौसम के गुजर जाने के बाद 
फिर उसी मौसम को याद करता है ।
भले ही वो तकलीफदेह गुज़रा हो या खुशगवार ।
                                      " जावेद गोरखपुरी "

शनिवार, 15 नवंबर 2025

साफ्टवेयर अपडेट

1 - " बीता हुआ कल एक ' ड्राफ्ट ' था , और 
        आने वाला कल एक ' कल्पना ' है । 
        आज का दिन आप के लिए एक 
       ' एडिट ' बटन की तरह है । " 
       अब आप को" कहां " " कब " और क्या 
       " एडिट " करना है , यह आप के ऊपर 
       निर्भर करता है ।


2 - " हम आधुनिक जानकारी 
        के युग में जी रहे हैं , 
       लेकिन समझदारी अभी भी दुर्लभ है । "
 
3 - " आप का भविष्य किसी बड़े 
         सॉफ्टवेयर अपडेट जैसा नहीं है ; 
         यह हर दिन के छोटे-छोटे ' पैच ' 
         से बनता है । "
                         " जावेद गोरखपुरी "


बुधवार, 12 नवंबर 2025

अनकही बातें

1 - " सबसे ज़्यादा शोर अक्सर 
      उन सवालों का होता है , जो 
      हम कभी पूछते ही नहीं । "

2 - " जिस रिश्ते में आपको अपनी 
         सच्चाई छुपानी पड़े , समझो 
         उस रिश्ते ने आपकी आत्मा से 
         बात करना बंद कर दिया है । "

3 - " कुछ बातें इसलिए अनकही 
       रह जातीं हैं , क्यों कि कहने से 
       पहले ही हमें जवाब पता होता है । "
                         " जावेद गोरखपुरी "


मंगलवार, 11 नवंबर 2025

सबसे बड़ी विडंबना

1 - " हमेशा ध्यान रखें , कि जो बातें ,
        हमेशा दिल में रखी जाती हैं , वे 
        दिमाग में रखे गए तर्कों से 
       कहीं ज़्यादा वज़नदार होतीं हैं । "
 
2 - सबसे बड़ी विडंबना तो यह है , कि 
      हम जिनसे सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं , 
      सबसे ज्यादा मानते हैं और सबसे ज्यादा 
      भरोसा भी करते हैं । उनसे ही अपनी 
      सबसे ज़रूरी बातें नहीं कह पाते हैं । "
                                " जावेद गोरखपुरी "


असली वायरल मोमेंट

1 - "असली 'वायरल मोमेंट' तब आता है , 
     जब आप दुनिया को भूलकर, खुद पर 
     ध्यान केंद्रित करते हैं । "

2 - " नेटवर्क ' कनेक्शन ' से पहले 
      आत्म - कनेक्शन मज़बूत होना चाहिए । "
 
3 - " हमारा सबसे बड़ा निवेश सोना या 
     क्रिप्टोकरेंसी नहीं है , बल्कि वह ध्यान है 
     जो हम अपनी मानसिक शांति को देते हैं । "
                                 " जावेद गोरखपुरी "


रविवार, 9 नवंबर 2025

सफलता और अतीत

💼 सफलता का बोझ ।
(The Burden of Success)
सफलता की सबसे अनकही बात 
यह है , कि यह आपको ज़िम्मेदारी 
देती है , आराम नहीं।"
 
🕰️ अतीत को अपनाना ।
(Embracing the Past)
अतीत एक 'स्कूल' की तरह से है ।
' जेल ' नहीं है । आप को वहाँ की 
फीस (दर्द) में चुकानी पड़ी है । 
इस लिए अब समय है , 
सबक लेकर आगे बढ़ो ।
                   " जावेद गोरखपुरी "


डिजिटल डिटाक्स

📵 क्या आप भी 'स्क्रीन' से थक चुके हैं ? 
थोड़ा ब्रेक तो बनता है ! (Digital Detox)
आजकल हमारी ज़िंदगी स्क्रीन (Screen) 
के इर्द - गिर्द घूमती रहती है—
सुबह उठते ही फ़ोन , दिन भर लैपटॉप , 
और रात में फिर सोशल मीडिया ।
क्या आप ने कभी सोचा है , कि 
लगातार डिजिटल दुनिया में रहने से 
हम अपने वास्तविक जीवन (Real Life) 
की छोटी - छोटी खुशियों को 
मिस करते जा रहे हैं ?

डिजिटल डिटॉक्स का मतलब यह नहीं है , कि आपको टेक्नोलॉजी को पूरी तरह छोड़ देना है , बल्कि इसका मतलब है , कि सचेत रुप से 
ब्रेक लेना ताकि आप :-
😌 मानसिक शांति पा सकें ।
😴 नींद की गुणवत्ता (Quality of Sleep) 
      को सुधार सकें ।
👨‍👩‍👧‍👦 अपने परिवार और दोस्तों को पूरा समय दे सकें ।
💖 उन शौकों (Hobbies) पर ध्यान दे सकें जिन्हें आप ने छोड़ दिया है (जैसे - पढ़ना , बागवानी , 
दोस्तों के साथ घूमना या कुछ लिखना इत्यादि )।

आज ही 30 मिनट का डिजिटल ब्रेक लें :-
फ़ोन को दूर रखें ।
गहरी साँस लें ।
आस - पास की दुनिया को महसूस करें ।
यह छोटा सा ब्रेक आपको तरोताज़ा महसूस कराएगा !
❓ सवाल :- आपका पसंदीदा ' ऑफलाइन ' 
शौक क्या है ? कमेंट में ज़रूर बताएं !
#DigitalDetox #ब्रेकलेनाजरुरीहै #मानसिकस्वास्थ्य #स्क्रीनटाइम #खुशियाँ
                               " जावेद गोरखपुरी "


गुरुवार, 6 नवंबर 2025

डिजिटल डिटाक्स

📵 क्या आप भी 'स्क्रीन' से थक चुके हैं ? 
थोड़ा ब्रेक तो बनता है ! (Digital Detox)
आजकल हमारी ज़िंदगी स्क्रीन (Screen) 
के इर्द - गिर्द घूमती रहती है—
सुबह उठते ही फ़ोन , दिन भर लैपटॉप , 
और रात में फिर सोशल मीडिया ।
क्या आप ने कभी सोचा है , कि 
लगातार डिजिटल दुनिया में रहने से 
हम अपने वास्तविक जीवन (Real Life) 
की छोटी - छोटी खुशियों को 
मिस करते जा रहे हैं ?

डिजिटल डिटॉक्स का मतलब यह नहीं है , कि आपको टेक्नोलॉजी को पूरी तरह छोड़ देना है , बल्कि इसका मतलब है , कि सचेत रुप से 
ब्रेक लेना ताकि आप :-
😌 मानसिक शांति पा सकें ।
😴 नींद की गुणवत्ता (Quality of Sleep) 
      को सुधार सकें ।
👨‍👩‍👧‍👦 अपने परिवार और दोस्तों को पूरा समय दे सकें ।
💖 उन शौकों (Hobbies) पर ध्यान दे सकें जिन्हें आप ने छोड़ दिया है (जैसे - पढ़ना , बागवानी , 
दोस्तों के साथ घूमना या कुछ लिखना इत्यादि )।

आज ही 30 मिनट का डिजिटल ब्रेक लें :-
फ़ोन को दूर रखें ।
गहरी साँस लें ।
आस - पास की दुनिया को महसूस करें ।
यह छोटा सा ब्रेक आपको तरोताज़ा महसूस कराएगा !
❓ सवाल :- आपका पसंदीदा ' ऑफलाइन ' 
शौक क्या है ? कमेंट में ज़रूर बताएं !
#DigitalDetox #ब्रेकलेनाजरुरीहै #मानसिकस्वास्थ्य #स्क्रीनटाइम #खुशियाँ
                               " जावेद गोरखपुरी "