VOICE OF HEART 1
hello my dear friends. mai javed ahmed khan [ javed gorakhpuri ] novelist, song / gazal / scriptwriter. mare is blog me aapka dil se swaagat hai.
Translate
शनिवार, 28 फ़रवरी 2026
विचारात्मक कोट्स
बुधवार, 25 फ़रवरी 2026
विचारात्मक बातें
1.
"इंसान सफल तब भी नहीं हो पाता है
जब वह बहुत अमीर बन जाता है ।
इंसान सफल तब हो पाता है
जब लोग उसकी इज्जत दिखावे से नहीं ,
बल्कि दिल से करने लगते हैं ।"
2.
"जिस दिन से आप ने खुद को
कमजोर समझना छोड़ दिया ,
उसी दिन से आप की जीत होना
शुरु हो जाती है ।"
3.
हर किसी पर आप का अधिकार नहीं होता ।
और हर मुस्कुराता चेहरा वफादार नहीं होता ।।
4.
"समय और विश्वास दोनों बहुत कीमती हैं ,
अगर एक खो जाए तो लौट सकता है…
लेकिन दूसरा खो जाए तो कभी नहीं लौटता ।"
5.
"ग़रीब होना शर्म की बात नहीं है ,
लेकिन ग़रीबी की जंजीर तोड़ कर
आगे निकलने के लिए मेहनत न करना
बहुत ही शर्म की बात है ।"
6.
"आज तक मैं समझ नहीं पाया ,
कि लोग दिलों को तोड़ कर माफी
कैसे मांग लेते हैं ।"
7.
"हम हालात से न डरते हैं ,
न कभी समझौता करते हैं ।
हम हालात को बदल देने का
हुनर और हौसला रखते हैं ।"