Translate

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

विचारात्मक कोट्स

1 -
ज़िंदगी ने मुझे सिखाया है , कि 
मुश्किल वक्त में वही लोग काम 
आते हैं , जो लोग खुद मुश्किल 
वक्त में खड़े रहना जानते हैं…।

निष्कर्ष : -
हर दिन कुछ नया सिखाता है।
आप क्या सीख रहे हैं?

2 -
आज के दौर में मेहनत से ज़्यादा ,
धैर्य रखने की ज़रूरत पड़ती है ।
अब कोई चमत्कार नहीं होता है ।
अपने मेहनत और धैर्य के बल पर 
ही आगे बढ़ना और जीना पड़ता है ।
                
3 -
50 की उम्र के बाद ये समझ आ जाता है ।
जब उम्र बढ़ती है तो इंसान
शोर नहीं , सुकून ढूंढता है…
निष्कर्ष : -
अनुभव बोलता है , उम्र नहीं ।

4 -
गलती तो सभी से होती है , लेकिन सुधार 
सिर्फ वही लोग करते हैं , जो लोग खुद में 
मजबूत और एहसास करने वाले होते हैं ।
                     
5 -
लोग पीछे इसलिए रह जाते हैं ,
क्यों कि जब वो शुरुआत करना चाहते हैं ।
तो उनके मन में बहुत सारे नकारात्मक 
विचार उभर जाते हैं , जिसकी वजह से 
वे सही फैसला नहीं कर पाते हैं , और 
डर महसूस करने लगते हैं ।

निष्कर्ष :-
ये डर ही है जो सबसे बड़ी रुकावट है ।
                    

कोई टिप्पणी नहीं: