Translate

विचारात्मक बातें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विचारात्मक बातें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

विचारात्मक बातें

                   1.

"इंसान सफल तब भी नहीं हो पाता है 

जब वह बहुत अमीर बन जाता है ।

इंसान सफल तब हो पाता है 

जब लोग उसकी इज्जत दिखावे से नहीं ,

बल्कि दिल से करने लगते हैं ।"

                     

                   2.

"जिस दिन से आप ने खुद को 

कमजोर समझना छोड़ दिया ,

उसी दिन से आप की जीत होना 

शुरु हो जाती है ।"

          

                     3.

हर किसी पर आप का अधिकार नहीं होता  ।

और हर मुस्कुराता चेहरा वफादार नहीं होता ।।

                             

                      4.

"समय और विश्वास दोनों बहुत कीमती हैं ,

अगर एक खो जाए तो लौट सकता है… 

लेकिन दूसरा खो जाए तो कभी नहीं लौटता ।"

                           

                      5.

"ग़रीब होना शर्म की बात नहीं है ,

लेकिन ग़रीबी की जंजीर तोड़ कर 

आगे निकलने के लिए मेहनत न करना 

बहुत ही शर्म की बात है ।"

                    

                     6.

"आज तक मैं समझ नहीं पाया ,

कि लोग दिलों को तोड़ कर माफी 

कैसे मांग लेते हैं ।"


                   7. 

"हम हालात से न डरते हैं ,

न कभी समझौता करते हैं ।


हम हालात को बदल देने का 

हुनर और हौसला रखते हैं ।"

            

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

विचारात्मक बातें

1 : -
“हर मुस्कुराहट खुशीयों से भरी नहीं होती ,
कभी - कभी लोग अपने दर्द को छुपाने के 
लिए भी मुस्कुरा लेते हैं । ”
                             " जावेद गोरखपुरी "

2 : -
“जो तुम्हारे वक़्त पर साथ दे , 
तो समझ लेना वही तुम्हारा है ,
बाकी तो सभी हालात को देख 
कर अपने रंग बदलते रहते हैं । ”
             " जावेद गोरखपुरी "

3 : -
“अपनी दुआ में इतना असर पैदा करो कि,
दिल दुखने से पहले , दिल दुखाने वाले की 
रुह कांप जाए ।”
                            " जावेद गोरखपुरी "

4 : -
“खामोशी भी एक जवाब है,
उस समय जब सामने वाला 
कुछ समझने की काबिलियत 
ही न रखता हो ।”
           " जावेद गोरखपुरी "

5 : -
“ पैसा सब कुछ तो नहीं है ,
लेकिन इंसान का सब कुछ 
ज़रूर बता देता है । ”
         " जावेद गोरखपुरी "

6 : -
“जो लोग अच्छे दिल के होते हैं ।
दुःख उन्हीं को ज्यादा मिलता है ,
और क़िस्मत भी उन्ही को ज़्यादा 
आज़माती है ।”
                " जावेद गोरखपुरी "