Translate

सोमवार, 23 मार्च 2026

का की बातें

1 -
क्या आप जानते हैं ?
इंसान के दिमाग में हर सेकंड 
लगभग 1 लाख केमिकल 
रिएक्शन होते हैं ।
यानी इंसानी दिमाग दुनिया का 
सबसे तेज़ “ कंप्यूटर ” है !
         
2 -
आप ने कभी यह सोचा है…
अगर मोबाइल फोन 1 दिन बंद हो जाए 
तो लोग बेचैन हो जाते हैं ,
लेकिन अपनों से बात किए बिना 
महीनों निकाल देते हैं ।
                   
3 -
शहद एक ऐसी चीज़ है जो 
हजारों साल तक खराब नहीं होती ।
मिस्र के पिरामिड में मिली शहद 
आज भी खाने के लायक पाया गया ! 
               
4 -
पैसा कमाना मुश्किल नहीं है ,
लेकिन इज्जत और विश्वास 
कमाना बहुत मुश्किल है ।
      
5 -
हमारी धरती पर जितने पेड़ हैं ,
इनकी संख्या आसमान के तारों 
से भी ज्यादा मानी जाती है ! 
          
6 -
समय दिखाई नहीं देता है ,
लेकिन बहुत कुछ दिखा कर 
चला जाता है ।
     
7 -
रिश्ते पैसों से हमेशा नहीं चलते ,
लेकिन विश्वास , सम्मान और 
अपनत्व से रिश्ते हमेशा चलते हैं ।
            
8 -
हैरान कर दने वाली बात है ।
ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं । 
और उसका खून नीला होता है !
            
9 -
कभी घमंड मत करना…
समय सबका आता है ।

10 -
हमने जो खोया है ।
उसमें सबसे कीमती चीज समय है ।
समय दिखाई नहीं देता है 
लेकिन बहुत कुछ दिखा कर 
चला जाता है ।

11 -
जिंदगी में कौई भी पन्ना ऐसा नहीं मिला 
जो बिना स्वार्थ का हो , वफादारी का हो ,
मैं समझता हूं कि किताब बंद कर देना ही 
बेहतर होगा ।

12 -
किसी की कही हुई बात 
अगर दिमाग में फिट न बैठे ,
और सिर के ऊपर से गुजर जाए ।
तो इसमें ज्यादा अपना दिमाग 
पीसने की ज़रूरत नहीं है ।

13 -
प्रजा कभी खुश नहीं होती ,
प्रजा तब खुश होती है ।
जब उसे राजा बना दिया जाए ।
          

              
                      
       


रविवार, 1 मार्च 2026

अनुभव की बातें

1 : -
जरुरी नहीं है कि हर बात कही जाए ,
कुछ लोग तो बिना कुछ कहे भी । 
दिल में बहुत कुछ छोड़ जाते हैं ।
               
2 : -
1 - लोग हर परिस्थितियों में मुस्कुराते हैं ,
     मगर उनके पीछे बहुत सवाल छुपे हैं ।

2- वक्त ने बहुत अच्छी तरह से सिखा दिया है ,
     कि हर अपना , हमेशा अपना नहीं होता ।
                            
3 : -
जिसे तुम अपने दिल से टूट कर चाहोगे ,
सबसे पहले वही तुम्हें एक दिन छोड़ जाएंगे ।
                           
4 : -
खामोशी भी एक आवाज़ है , 
जो अंतरआत्मा से उठती है ।

इसे सिर्फ वही सुन सकता है ,
जिसका आत्मिक लगाव हो ।
       
5 : -
हम खुद को लोगों कि तरह बदल नहीं गए ,
इसी लिए ज़िंदगी ने चुप रहना सिखा दिया ।

कभी -कभी बहुत करीब रह कर भी ,
बहुत दूरी का एहसास होने लगता है ।
उस समय इंसान अंदर से सबसे 
ज़्यादा अकेला होता है ।
                       
6 : -
सबके लिए दिल साफ था हमारा , बस इस 
लिए हर दाग सिर्फ मुझमें ही दिखाया गया ।

दर्द वही समझ सकता है , जिसको 
अपनों ने ही बेवजह रुसवा किया हो ।
                
7 : -
अब मुझे किसी से कोई शिकायत ही नहीं रही 
क्यों , कि अपनों से उम्मीद रखना ही ज़िंदगी में 
मेरी सबसे बड़ी गलती थी ।