ज़िंदगी में वक्त कब कैसा आ जाय ,
यह कभी कोई नहीं जान पाता है ।
कभी अपनों से सहारा मिलता है ।
कभी ग़ैरों से भी सहारा मिलता है ।।
कभी , कभी जिंदगी को अकेले भी
काटना पड़ जाता है ।
उस समय जब न अपनों का सहारा
होता है , और न तो गैरों का सहारा
होता है । वह वक्त जिस में न तो जी
पाना आसान होता है और न तो मर
पाना आसान होता है ।
उसमें भी उम्मीदें जुड़ी होतीं हैं ।
हर किसी से ............।
और आंखें चुपचाप टकटकी बांधे ,
रास्ता निहारतीं रहतीं हैं ।
अपनी जरुरतों को पूरा करने वाले
व्यक्ति का , वह कोई भी हो सकता है ।
अपने भी , पराए भी , ईश्वर के द्वारा
भेजा गया कोई सज्जन भी........... ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें