Translate

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

तलाश

हम उसके लिये जीतना चाहते हैं जो 
मेरे अंदर अपनी जीत तलाश रहा है ।

मार्ग

जिनको लक्ष्य तक पहुंचाना होता है उनको हर पल 
हर क्षण हर परिस्थितियों से कुछ न कुछ सीखाते हुए 
गुजारना पड़ता है और जिन्हें लक्ष्य से भटकाना होता है
उन्हें लक्ष्य तो बताया जाता है मगर लक्ष्य से भटकाने 
वाले हर मार्ग को सत्य के रुप में पेश किया जाता है ।

जीत

जीत का दूसरा नाम है हासिल करना ।
जिस दिन से तुम्हारे अंदर जीत की लगन लग 
गयी उस दिन से तुम्हें कोई भी चीज डरा नहीं
सकती । 
जिस दिन तुम्हारे अंदर डर आ गया उस दिन 
से तुम्हें कोई जिता नहीं सकता ।

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

अकाल

मेरा परिक्षण अभी पूरा नहीं हुआ है लेकिन न जाने 
क्यूँ कुछ ऐसे लच्छण दिख रहे हैं जैसे अकाल का
दौर शुरू हो चुका है। अकाल मृत्यु में भूख से मरने 
वालों की तादाद बढती ही जा रही है। 

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

आर्टिकल

ये मेरे ब्लॉग की पर्सनल वेबसाइट है। मेरे अन्तर आत्मा 
में जो विचार आते हैं या जिसे मैं देखता हूँ या जो मुझे 
सोंचने पर विवश करते हैं उसे मैं यहां लिखता हूं। 
इस ब्लॉग के किसी भी आर्टिकल का किसी भी धर्म 
समुदाय या व्यक्ति से कोई संबन्ध नहीं है सिर्फ़ और 
सिर्फ मेरी कल्पनाएं और विचार मात्र हैं और रहेंगे ।
आप यदि मेरे ब्लॉग को पढते हैं तो आप से गुज़ारिश 
है कि आप मुझे अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें जिससे मुझे 
हौसला मिलेगा और मुझे खुशी भी होगी। 
अगर आप मेरे ब्लॉग को फालो करते हैं तो मेरे ब्लॉग के
हर नये आर्टिकल का नोटिफिकेशन आप को मिल जाएगा। 

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

हार

अपनेआप से हार जाना दुनियां से हार जाने के बराबर है
अपनेआप को जीत लेना दुनियां को जीत लेने के बराबर है । अपनी आत्मशक्ति को पहचानो और उसे निखारो ।

रविवार, 12 अप्रैल 2020

निवेदन

महिलाओं से निवेदन करता हूँ कि वे बिना जरूरी 
काम के अपने पति को बाहर न जाने दें। 
इस लाकडाऊन में पति की भरपूर सेवा करें और 
अपने जीवन को सार्थक बनाएं। 
प्रेमिकाओं से गुज़ारिश है कि कहीं भी अपने प्रेमी 
को बुलाने की कोशिश न करें ।
वरना इसके तीन परिणाम होंगे 
1- पति कोरोना से अपने ही घर को साफ कर देगा। 
2- प्रेमी प्रेमिका से दोनों के घर साफ होंगे। 
3- कोरोना से अगर बच गये तो लाठी की मार 
    जब जब पुरवाई चलेगी तब तब कोरोना की याद 
    सारी जि़दगी दिलाती रहेगी। 

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

भूख

जब मुझे भूख लगती है तो खाने के सिवा कुछ नहीं 
सुझता ऐसे में मै आदमी को भी चबा कर अपना 
पेट भर सकता हूँ। 

राहत

कोरोना के कारण हुए लकड़ाउन से 
उनके लिए बहुत बड़ी राहत हुई है ।
जो अपनी प्रेमिका और 
जो अपनी पत्नी के शापिंग से परेशान थे।