Translate

मंगलवार, 19 अगस्त 2025

एहसास

किसी के मर जाने के बाद -
अक्सर यह सुनने को मिलता है ।
कि...… , 
अभी तो कल ही मेरी मुलाकात हुई थी ।
सब कुछ तो ठीक - ठाक था ।
मुझसे बात भी हुई थी ।

सांसों का रुक जाना ही ,
सिर्फ मरना नहीं होता है ।
बहुत सारे लोग हैं ।
जो अंदर से मर चुके हैं ।
सिर्फ सांसें चल रहीं हैं ।
और किसी तरह से वो भी चल रहे हैं ।
                       " जावेद गोरखपुरी "

कोई टिप्पणी नहीं: