" यहां हर इंसान अपनी-अपनी परिस्थितियों
से लड़ रहा है , इसलिए किसी के व्यवहार पर
फैसला करने से पहले उसकी परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें । "
............................................................
एक बार अगर उड़ जाएं : -
" समय और सम्मान दोनों ऐसे पंक्षी हैं , कि
एक बार अगर उड़ जाएँ , तो फिर कभी
दुबारा लौट कर वापस नहीं आत ।
..............................................................सबक बन कर आते हैं : -
" किस्मत मौके देती है , लेकिन पहचान
और उपयोग खुद ही करना पड़ता है । "
" कुछ लोग आपकी ज़िंदगी में सबक
बनकर आते हैं , और कुछ लोग वजह
बनकर भी आते हैं । "
.............................................................
कभी शिकायत मत करना : -
" बदलते हुए लोगों से कभी शिकायत
मत करना , क्यों कि समय सबको
अपना असली चेहरा दिखाने का
मौका जरुर देता है । "
.............................................................
" जिसे अपनी गलती दिखाई देने लगे ,
उसकी समझदारी शुरू हो चुकी है । "
" कई बार जवाब शब्दों में नहीं ,
लोगों के बदलते व्यवहार में मिल जाता है । "
................................................................अक्सर टूट जाता है : -
" रिश्ते निभाने के लिए दोनों तरफ से
कोशिश करनी पड़ती है , क्यों कि एक ही
तरफ का धैर्य , ख़ामोशी और सब्र हमेशा
कायम नहीं रहता , अक्सर टूट जाता है "
.............................................................
दूसरों के बुरे वक्त में : -
" इंसान की असली पहचान उसके
बुरे वक्त में ही नहीं , बल्कि दूसरों के
बुरे वक्त में उसके किये गये व्यवहार
से होती है । "
........................................................
चेहरेके पीछेकी छुपी हुई सच्चाई : -
" आईना और समय दोनों ही सच्चाई दिखाते हैं ,
दोनों में सिर्फ इतना फर्क है , कि -
आईना वर्तमान का चेहरा दिखाता है और समय
चेहरे के पीछे की छुपी हुई सच्चाई को दिखाता है । "
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें