Translate

रविवार, 15 मार्च 2020

तमाम रिश्ते

तमाम रिश्ते तो जन्म लेते ही मिल जाते हैं। 
कुछ रिश्ते लोग बनवाते हैं और कुछ रिश्ते 
खुद बनते हैं सब के अलग अलग ( कर्तव्य )
फर्ज हैं अगर आप सभी रिश्तों से मुंह मोड़ कर
अरबपति, खरबपति,या करोड़पति ही बन जाएं
तो सिर्फ मुझको ही नहीं बल्कि मैं समझता हूँ कि 
शायद सभी को खुशी होगी क्यों कि सभी आप के 
नाम से अपना नाम जोड़ कर अपना काम बना लेंगे 
और अपनी ज़िन्दगी जी लेंगे चाहे आप कभी मिलें
या न मिलें, कभी बोलें या न बोलें, कभी मदद करें या 
न करे। मगर यदि सभी रिश्तों से मुंह मोड़ कर आप 
वहीं के वहीं रहे या और भी बदतर हालात में चले गए 
तो यही लोग जो आप के रिश्तों की डोर से बधे हैं। 
आपसे मूह मोड लेंगे और ऐसा मोड़ेगे कि जैसे कोई अजनबी। 

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

समझाना

एक समझाता रहा 
एक समझता रहा 
दोनों आपस में समझने और 
समझाने में लगे रहे उधर
तीसरा अपना काम कर गुजरा। 

गुरुवार, 12 मार्च 2020

चेहरा

अगर चेहरा पढना आता है तो खुद को कभी आईने के
सामने खड़ा करना आप की हकीकत आप के सामने होगी। 

सोमवार, 9 मार्च 2020

बिस्तर

अपने लक्जरी रूम का नर्म मुलायम बिस्तर अब नहीं है 
तो क्या हुआ हम दोनों एक दूसरे का आपस में बिस्तर 
बन कर इन समयों को भी काट लेंगे। 

रविवार, 8 मार्च 2020

धंधा

लोकतंत्र में सबसे बड़ा धंधा राजनीति का है। और राजनीति का धंधा जनता से चलता है। 
जनता है तो धंधा है जनता हटी तो धंधा खत्म। 

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

इंसानियत

आदमी इन्सान तब बनता है जब वह इंसानियत को 
समझते हुए इंसान की तरह पेश आना शुरू करता है। 

गुरुवार, 5 मार्च 2020

सब्र

थोड़ा सा सब्र  ( संतोष  ) आप को खुशियों से भर देगा 
बस आप को सब्र करने की आदत तो पहले हो जाए  ।

माँ , बाप

दुनियां बनाने वाले ने आप को दो लोगों के माध्यम से 
इस दुनियां में भेजा है ।
एक महिला और एक पुरूष जिसे हम मां, बाप के रूप में जानते हैं इन माध्यम की हमें पूजा करना चाहिए लेकिन 
अगर पूजा नहीं कर सकते तो कम से कम सम्मान और 
इज्ज़त तो दे ही सकते हो। कभी भी इनकी सेवा शर्तों और बदले पर मत करना इनकी सेवा हमेशा निस्वार्थ भाव से करना क्यों कि इनके दिलों के तार सीधे उससे जुड़े हैं जिसने तुम्हें दुनियां में भेजने के लिए ऐसे माध्यम को चुना अगर माध्यम को आप से जरा भी कस्ट हुआ तो उसे भी होगा जिसने आप को इस दुनिया में भेजा है ।
निस्वार्थ भावना से की गई सेवा ही आप के सफलता का 
कारण बनेगी कभी इनसे पाने की आशा मतकरना सिवाये देने के क्यों कि इनके दुनियां से जाने के बाद भी इनकी आत्मा तुम्हारे सुरछा और कामयाबी के लिए आप के आस पास ही आती जाती रहेगी जैसा कर्म आप का हुआ है वैसा ही परिणाम भी आप को मिलेगा। 

बुधवार, 4 मार्च 2020

बिकती है

ये आप सभी को मानना पड़ेगा, याद रखियेगा और जरूरत पड़े तो आजमाईएगा कि दुनियां में हर चीज़ बिकती है कुछ जरूरतों के लिए , कुछ मजबूरियों में तो कुछ सपनों को साकार करने के लिए। 
बस इतना अन्तर जरुर है कि बेचने के बहाने अलग अलग हैं और खरीददार के अंदाज अलग अलग हैं। 

मंगलवार, 3 मार्च 2020

एक्सट्रा माईन्ड

चोरी करने के लिए , लूट और डकैती करने के लिए ,
फ्राड करने के लिए , मर्डर करने के लिए , विवाद कराने
के लिए , दंगा फैलाने के लिए , अपने स्वार्थ के तहत 
किसी को फसाने के लिए एक्सट्रा माईन्ड की जरूरत 
पड़ती है और वो आता है उसी एक टापिक पर बहुत ज्यादा सोचने पर जिस जिस चीज के बारे में गहराई से सोंचना शुरू करोगे और ये तभी करोगे जब आप की जरूरत होगी या फिर आप इन्ही किसी रास्तों के तहत अपनी जरूरतों को पूरा करना चाहते हो तो आप की सोंचे रास्ता देना शुरू कर देंगीं । संपन्न तो हो जावोगे लेकिन ये संपन्नता आप के बाद नहीं रहेगी ।