Translate

मंगलवार, 2 जून 2020

भ्रम

कुछ लोग लोगों को जोड़ने में अपनी जिंदगी गुजार देते
हैं , और कुछ लोग लोगों को तोड़ने में अपनी ज़िन्दगी
गुजार देते हैं ।
जोड़ने की प्रक्रिया में - बहुत कुछ खोना पड़ता है, बहुत कुछ सहना पड़ता है , अक्सर झुकना भी पड़ता है , बहुत दर्द भी मिलता है , यह सभी के बस का नहीं है ।
तोड़ने की प्रक्रिया में - सामने वाले के अंदर एक भ्रम डाल देना ही काफी है । भ्रमित लोग अक्सर स्पष्टीकरण की जरुरत भी नहीं समझते। 




सोमवार, 1 जून 2020

गायीका

भारत में सर्वश्रेष्ठ गायिका लता मंगेस्कर जी के बाद शायद ही कोई उनका स्थान ले पाये एक दिन में अगर मैं बीस गाने सुन्ता हूं तो पन्द्रह गाना लता जी के ही होते हैं 
मैने लता जी के आवाज को तीन रुपों में महसूस किया है
१- voice of magic. आवाज का जादू
२- voice of heart.  दिल की आवाज़
३- voice of sex. आवाज़ का संभोग
     जब की मैं खुद लता जी का फैन हूं। और भी गाईकायें हैं जो आच्छा गाती हैं मगर दूसरी और तीसरी स्रेणियों  में हैं ये लोग अपना प्रयास जारी रक्खें ।

बाल

जितना तुम्हारे सर पे बाल हैं उससे ज्यादा मेरी जरूरतें
और जिम्मेदारियां हैं ।
तुम्हारे बारे में सोचने की जिम्मेदारी भी इसमें शामिल है
और तुम्हें हासिल करने की जरूरत भी ।

शुक्रवार, 29 मई 2020

नीति

आचार्य चाणक्य ब्राम्हण थे , कई नीतियों के महान ज्ञाता
लोक हित, समाज हित और देश हित के लिए अपने आप को सबसे आगे रक्खा और लोगों को भी तैय्यार 
किया । अगर वे चाहते तो अखंड भारत को सिर्फ ब्राम्हणों के ही रंग में रंग सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया क्यों कि वे आज के राजनीतिक सोच वाले नहीं थे
वे एक महान राष्ट्रवादी विचारक भी थे ।
उनके अंदर वो सोच विचार नहीं थे जो सोंच विचार आज
के ब्राह्मणों में है ।
किसी का भी दिल जीत कर अपने अनुसार चलाने के लिए धर्मनिति काम नहीं आती है ।
ऐसा करने के लिए प्रेमनिति ही काम आती है इसके सिवा कोई रास्ता ही नहीं है । 
जिन्हों ने इसे समझा वे भारत पर हज़ारों साल से ज्यादा
राज किया । कोई भी राजा, नवाब, या सम्राट धर्म की राजनीति के बल पर भारत पर शासन नहीं किया है ।
आज जो राजनीति हो रही है ये सिर्फ धर्म के आधार पर है जिसकी अवधी पांच से दस साल तक में ही सिमट जानी है सत्ता और धन के लालच में जो आने ही देश के
नागरिकों को नफ़रत की आग में झोंक दे उससे बड़ा देश
द्रोही कोई हो ही नहीं सकता ।

बुधवार, 27 मई 2020

अंदाज

अगर तुम अपनी जिंदगी से खुश नहीं हो तो उसे सौंप दो
जिसे तुम्हारी जरूरत है ।
तुम्हें पाकर उसकी जिंदगी खुशियों से भर जाएंगी ।
स़ंतुस्ट हो जाएगा । हो सकता है कि तुम्हारे भी जीने का
अंदाज बदल जाए। 

सलाह

बिना मागे कभी किसी को सलाह मत देना ।
क्यों कि बिना मागी हुई सलाह पर लोग एक ही
जवाब देते हैं कि , आप खुद क्यों नहीं कर लेते ।
क्या आप को पता नहीं कि आचार्य चाणक्य
खुद अखंड भारत के सम्राट क्यों नहीं बने। 
या क्यों नहीं बनना चाहते थे ?
क्यों चन्द्रगुप्त को ही सम्राट बनाना चाहते थे ?
किसी की दी हुई सलाह या कही गयी बात आज आप
के काम की न हो लेकिन हो सकता है कि जिंदगी में
किसी मोड़ पर काम की हो सकती है ।

रास्ता

आप को मैं करोड़ो अरबों रूपया तो नहीं दे सकता 
लेकिन करोड़ो अरबों हासिल करने का रास्ता जरूर 
दे सकता हूँ ।

जड़खड़ा

आज समस्या जड़ सिर्फ नहीं बनी है बल्कि जड़खडा 
बन चुकी है ।

फोन

आप फोन मत किया करो जब जरूरत होगी तो मैं खुद
फोन कर के हाल चाल पूछ लिया करूंगा ।
क्यों कि आप का फोन आते ही मेरा दिल धड़कने लगता
है कि कहीं कोई प्राब्लम की बात न हो ।

शनिवार, 23 मई 2020

भुमिका

भूमिका बाध कर वक़्त मत बर्बाद करो, 
जो भी कहना हो एक लाईन में कह ढालो ।