बूढा होना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन वही बूढा कामयाब है जो समय के अनुसार अपने आप को बदल ले । कुछ बूढ़े लोग ऐसे भी हैं जो नौजवानों को कुछ समझते ही नहीं जब की हर बूढों को चाहिए कि नौजवानों के जजबात को समझने की कोशिश करें और उनसे अपने मैत्री संबंध बना कर अपने आप को बदलने की कोशिश करें ।
hello my dear friends. mai javed ahmed khan [ javed gorakhpuri ] novelist, song / gazal / scriptwriter. mare is blog me aapka dil se swaagat hai.
Translate
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020
गुरुवार, 2 जुलाई 2020
समस्याएं
ज़रूरतें घटा लो समस्याएं घट जाएंगी ।
समस्याएं जरूरतों को पूरा करने के लिए
मजबूर करतीं हैं ।
बुधवार, 1 जुलाई 2020
बनने और बिगड़ने
किसी के मरने से कोई बन जाता है ।
किसी के मरने से कोई बिगड़ जाता है ।
बनने और बिगड़ने का खेल मौत भी रच कर जाती है ।
मंगलवार, 30 जून 2020
मजबूर
जो अजनबी हैं उनसे हम अनजान हैं । जिन्हें हम नहीं जानते उन्हीं को लोग पराया कहते हैं । लेकिन कभी कभी वो भी करना पड़ता है जिसे करने के लिए आत्मा कभी नहीं चाहती और ये तभी करना पड़ता है जब अपने मजबूर करे या अपनों को खुश करना हो।
रविवार, 28 जून 2020
पराया
कोई तुम्हें भूलता है , छोड़ता है या पराया हो जाता है तो
तुम्हें इन चीजों से घबराने की जरूरत नहीं है । तुम इमानदारी से अपने कर्त्तव्य निभाते रहो क्यों कि ये सारी
सांसारिक चीज़ें हैं किसी के भूलने पराये होने या छोड़ने
से क्या होगा जब की एक दिन तुम्हें दुनियां ही छोड़ देना है ।
शनिवार, 27 जून 2020
कलाकार
कला की मंडी में प्रवेश करने के बाद कला से पहले
कलाकार को बिकना पड़ता है उसके बाद कला बिकती है ।
शुक्रवार, 26 जून 2020
जलन
हर रिश्ते में नोक झोंक, उतार चढाव, सुख दुःख आते जाते रहते हैं जिसे भूल , गलती और गलत फ़हमी माना जा सकता है मगर जब कोई भूल या गलती बार बार दोहराई जाए तब वो भूल और गलती नहीं होती बल्कि जलन और नफरत होती है जिसे भूल और गलती का नाम दिया जाता है इससे वैसे ही निपटो जैसे सामने वाला पेश आता है ।
शनिवार, 20 जून 2020
नज़रीया
मैने कभी भी किसी के भी प्रति अपने नजरिए को कभी नहीं बदला लेकिन हां मुझे ये अच्छी तरह से एहसास होता है कि मेरे लिए लोगों के नजरिए जरूर बदल गये हैं ।
शनिवार, 13 जून 2020
जरूरतें
अगर औरत घर की मालिक है उसे ही बाजार करना है
खाने की सारी जरुरते उसे ही खरीदना है आप को सिर्फ
पैसे देना है घर चलाने के लिए तो आप उसे अपनी
पसंद ना पसंद पहले ही बता दे ताकी वो आप के पसंद
की चीजों को बना कर परोस सके।
शुक्रवार, 12 जून 2020
बैंक
एक ही चीज की कई दुकानें हैं । जब आप को जिस दुकानदार का व्यवहार अच्छा न लगे तो तुरंत उस दुकान को छोड़ देना और कोई दूसरी दुकान पकड़ लेना।
जिस आदमी का व्यवहार तुम्हारे लिए अच्छा न हो और वो पीठ पीछे आप की बुराई करता हो तो उससे अपने सारे संबंध तत्काल खतम कर लें इसी में आप की भलाई है। जिस बैंक में आप का एकाउंट है उस बैंक के आप एक ग्राहक हैं हर प्रकार की सुविधा पाना और जानकारी लेना आप का अधिकार है । अपना ही पैसा जमा कर के आप को दिक्कत उठानी पड़े और आप को ध्यान न दिया जाय, कर्मचारियों का व्यवहार आप के प्रति अच्छा न हो तो आप अपने आप को मजबूर न समझें।
आप अपना और अपने सभी परचितों को समझाकर उस बैंक से खाता बंद कर दें।
किसी दूसरे बैंक में खाता खोलें क्यों कि आप को रिसपांस देना उनका काम है न कि आप का आप कभी भी किसी भी कर्मचारि के दबाव में ना रहें और ना ही किसी दुर्व्यवहार को सहें । आप स्वतंत्रता पूर्वक जीने की कोशिश करें टेन्शन न लें और न टेन्शन का कोई काम करें। जितना महत्वपूर्ण वे आप के लिए हैं उससे ज्यादा महत्वपूर्ण आप उनके लिए हैं आप उनसे नहीं जीते लेकिन वे आप से जीते हैं ।
किसी भी दुकान या संस्था जो लोगों से चलती है उसका
कारोबार ग्राहकों पर निर्भर करता है अगर ग्राहक हटादो
तो कारोबार खतम हो जाएगा ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)