Translate

रविवार, 28 मार्च 2021

जानवरों वाली सिरिंज लेकर घूम रहे हैं

जब दिमाग में भूसा भरा हुआ हो तो कोई भी अपनी बंदूक तुम्हारे कंधे पर रख कर चला सकता है ।
तुम दूसरे के आदेशों पर जीने के लिए और दूसरों के सपनों को पूरा करने के लिए पैदा हुए हो ? या अपने और अपनों के लिए ? ।
जब-तक खुद को नहीं पहचानोगे । तब तक एक अबोध बालक के समान ही रहोगे । ऐसे में - वक़्त , हालात , और परिस्थितियां , कुछ भी तुम अपने पक्ष में नहीं कर सकते , क्यों कि , तुम्हें यह पता ही नहीं चल पाएगा कि , क्या मेरे पक्ष में है ? और क्या नहीं ? ।
लोग तुम्हारे ही जैसे लोगों का खून चूसने के लिए जानवरों वाली सिरिंज लेकर घूम रहे हैं ।

शनिवार, 27 मार्च 2021

शिक्षित होने की सार्थकता

हम शिक्षा ग्रहण करते हैं , तो सभी छोटी बड़ी चीजों का ज्ञान प्राप्त होता है , लेकिन उसे अपनी जिंदगी में अमल नहीं करते ।
जानते हैं क्यों ?
क्यों कि शिक्षा से ज्यादा माया लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाती है , इसी लिए शिक्षा और शिक्षित दोनों गौंड हो कर रह जाते हैं ।
इसी लिए लोग कहते हैं कि पढ़ें लिखे बेवकूफ हैं ।
क्रोध , लोभ , मोह , अहंकार और कामवासना पर अपना अधिकार जमा कर जीत हासिल कर लेना ही शिक्षित होने की सार्थकता है ।

शनिवार, 20 मार्च 2021

कामयाब होना चाहते हो तो

अपने दम पर अगर कुछ करना और कामयाब होना चाहते हो , तो अपने अन्दर से प्यार , शर्मिंदगी और झिझक को निकाल फेंको , क्यों कि ये सब तुम्हें कमजोर कर देंगे ।

मंगलवार, 16 मार्च 2021

कीमत अनमोल होती है

आसानी से या फोकट में मिली हुई चीजें , चल , अचल सम्पत्ति , औरत , दौलत , अथवा कुछ भी जब-तक पास और पहुंच में होती है , तब-तक इसका मोल समझ में नहीं आता ।
परिश्रम से हासिल की गई चीजों की कीमत अनमोल होती है ।

सोमवार, 15 मार्च 2021

जान भी दे सकता हूं

शर्तों पर आधारित हर चीज़ से मुझे नफरत है । उतना ही जितना नाजायज चीजों से होती है । बिना शर्त और निस्वार्थ भावना से कहो तो अपनी जान भी दे सकता हूं ।

रविवार, 14 मार्च 2021

भूत , भविष्य , वर्तमान काल का स्पटिकरण नहीं

बोलने में स्त्रीलिंग , पुलिंग का पता नहीं । भूत भविष्य वर्तमान काल का स्पटिकरण नहीं जिसके कारण एक भी वाक्य सही नहीं निकलते फ़िर भी लोग बोलते भी हैं और लिखते भी हैं ।

मंगलवार, 9 मार्च 2021

दुनियां ही छूट जाती है

इस बहुरंगी दुनियां को , और बहुरंगी दुनियां वालों को समझते - समझते उम्र निकल जाती है ।
बहुत मुश्किल से , बहुत दुःख दर्द से , बहुत ऐशो आराम से , हर परिस्थितियों को झेलते हुए सिर्फ पचास परसेंट (50%) ही समझ में आती है । तब-तक दुनियां ही छोड़ने का समय आ जाता है , और फिर दुनियां ही छूट जाती है ।

रविवार, 7 मार्च 2021

अच्छे और बुरे दोनों लोगों की चर्चा

अच्छे और बुरे दोनों लोगों की चर्चा समान रूप से बराबर ही होती है । फर्क सिर्फ इतना है , कि अच्छे लोगों की चर्चा अच्छी तरह से होती है , और बुरे लोगों की चर्चा गालियों से होती है ।

शनिवार, 6 मार्च 2021

खूबसूरत दिल और अच्छा दिमाग

खूबसूरत जिस्म और अच्छे कपड़े का मतलब यह नहीं है कि खूबसूरत दिल और अच्छा दिमाग भी हो ।

मंगलवार, 2 मार्च 2021

जरुरतें और सोंच

पहले संसाधन कम थे , तो लोगों की जरुरतें और सोंच उन्हीं संसाधनों के अनुसार थीं ।
आज़ संसाधन बहुत ज्यादा बढ़ गये हैं । इस लिए लोगों की जरुरतें भी बढ़ गई हैं , और सोंच भी बढ़ गई है ।