या मिसाल बनना है ?
हम अक्सर सोचते हैं , कि
सही समय' कब आएगा ?
एक परफेक्ट समय ,
एक परफेक्ट शुरुआत ।
लेकिन सच तो यह है , कि
सही समय कभी आता ही नहीं है ।
शुरुआत करने के लिए लाना पड़ता है !
हर दिन एक नया मौका है ।
आज का यह जो दिन है ।
यह कल की हार या जीत से
परिभाषित नहीं होगा ,
बल्कि इस बात से होगा , कि
आज आपने कितनी कोशिश की ।
अगर आप गिर गए हैं ,
तो उठने में देर मत लगाइए ।
अगर थक गए हैं , तो थोड़ा आराम कीजिए ,
लेकिन लक्ष्य को कभी मत भूलिए ।
अगर लोग आलोचना कर रहे हैं ,
तो याद रखिए ,
इतिहास हमेशा उन लोगों का लिखा जाता है ,
जो भीड़ से अलग चलते हैं ।
खुद पर भरोसा रखिए ।
आपके मेहनत का पसीना ही ,
आपके सपनों को सींचेगा ।
आइए , आज ही कुछ ऐसा करें ,
जिससे आने वाला कल हमें धन्यवाद कहे !
#Motivation #प्रेरणा #सफलता की ओर
#आगे बढ़ो ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें