Translate

सोमवार, 17 नवंबर 2025

मौसमों का क्या है ?

चिलचिलाती धूप..….... ‌‌….. । 
और उमस भरी गर्मी ,
बहुत तकलीफ़ वाली होती है ।

सर्द हवाएं और हांड़ कपा देने वाली ठंडक ।
जब घरों से निकलना मुश्किल कर देतीं हैं ।
तो वही गर्मी याद आती है ।

हर मौसम का अपना एक अलग रंग होता है ।
जो इंसान और प्रकृति पर अपने होने और 
जाने का असर छोड़ते हैं ।

मौसमों का क्या है ?
ये अपने चक्र में आते जाते रहते हैं ।
लेकिन इंसान मौसम के गुजर जाने के बाद 
फिर उसी मौसम को याद करता है ।
भले ही वो तकलीफदेह गुज़रा हो या खुशगवार ।
                                      " जावेद गोरखपुरी "

कोई टिप्पणी नहीं: