Translate

गुरुवार, 20 नवंबर 2025

लोगों की सोंच

🤔 लोगों की सोच: एक आईना
लोगों की सोच एक ऐसी चीज़ है ,
जो आपको या तो ऊपर उठा सकती है , 
या फिर नीचे गिरा सकती है । 
लेकिन सबसे ज़रूरी बात यह है कि , 
लोगों की सोच उनका अपना नज़रिया है , 
यह आपकी सच्चाई नहीं है ।
* जब आप अच्छा करते हैं : तब लोग कहेंगे , 
" अरे ! ये तो किस्मत की बात है । "
* जब आप कुछ नया करते हैं : तब लोग कहेंगे , 
" ये सब बेकार है , इससे कुछ नहीं होगा ।"
* जब आप रुक जाते हैं : तब लोग कहेंगे , 
" हमें पता था , ये इसके बस की बात नहीं ।"

याद रखिए : -

आप की खुद भी एक अपनी सोच है : 
आज आप जो कुछ भी हैं , 
वह आपके अपने विचारों का परिणाम है । 
दूसरों के विचारों को अपने ऊपर कभी भी 
हावी न होने दें ।
खुशियाँ आप के अंदर ही मौजूद हैं : 
अगर आप दुनिया को खुश करने की 
कोशिश करेंगे , तो आप खुद कभी खुश 
नहीं रह पाएंगे । शांति और खुशी बाहर नहीं , आपके अंदर में ही है ।

खुद के अंदर बदलाव लाइए : 
दुनिया को बदलने से पहले , 
अपनी खुद की सोच बदलिए । जब 
आपकी सोच बदलेगी , तब आपके लिए 
दुनिया का नज़रिया खुद-ब-खुद बदल जाएगा।
किसी की नकारात्मक सोच को 
अपना रास्ता बना कर तय न करें । 
अपने दिल की सुनिए ! ❤️

निष्कर्ष : -

लोगों का काम है कहना । आप क्या सोचते हैं , 
वही मायने रखता है ।
                               " जावेद गोरखपुरी "

कोई टिप्पणी नहीं: