Translate

बुधवार, 19 नवंबर 2025

ज़िंदगी में सबसे खूबसूरत चीज क्या है ?

ज़िंदगी में सबसे ख़ूबसूरत चीज़ क्या है ?
आप का बड़ा बैंक बैलेंस , 
आप की महंगी गाड़ियां और 
आप का शानदार घर । 
ये चीज़ें आपको खुशी दे सकती हैं , 
लेकिन यह खुशी अस्थायी होती है ।
इस दुनियां में अगर सबसे ख़ूबसूरत 
कोई चीज़ है , तो वह सिर्फ और सिर्फ 
इंसानियत का रिश्ता है ।

वो एक छोटा सा पल जब आप अपने 
या किसी अजनबी की मदद करते हैं ।
वो गहरी साँस जो आप अपने परिवार के साथ 
एक शांत शाम में सबके बीच लेते हैं ।
वो प्यारा सा अहसास जब आपका दोस्त 
सिर्फ़ इस लिए कॉल करता है क्यों कि उसे 
आप की याद आ रही थी ।

जो खुशी , देने में मिलतीं है , 
वो पाने में नहीं है ।
रिश्ते , दिखाने और गिनवाने 
के लिए नहीं होते हैं , 
रिश्ते , हर परिस्थितियों में 
निभाने के लिए होते हैं ।
अपनी ज़िंदगी को सरल बनाओ , 
मानवता को फैलाओ, और 
उन चीज़ों के लिए शुक्रगुज़ार रहो 
जो आपके पास ईश्वर ने दिया हैं । 

याद रखो , अमीर वो है 
जिसके रिश्ते गहरे हैं , 
न कि वो जिसके बटुए भरे हैं ।
आप के द्वारा दी गई एक छोटी सी मुस्कान 
किसी का दिन खूबसूरत बना सकती है । 😊
आपका दिल क्या कहता है ?
कमेंट में मुझे भी बताएं । 
अच्छा लगे तो शेयर भी करें , 
अगर आप का दिल करे तो फालो करें ।
                             " जावेद गोरखपुरी "


कोई टिप्पणी नहीं: